कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह रंधावा का ज़ोरदार स्वागत
बूंदी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव बनने के बाद पहली बार बूंदी पहुंचे कांग्रेस नेता जगरूप सिंह रंधावा का शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में राजस्थान बीज निगम के निदेशक पीसीसी सदस्य चर्मेश शर्मा का भी अभिनन्दन किया गया।सर्किट हाउस में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुये राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि जगरूप सिंह जिंदाबाद छात्र राजनीति से ही संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। शर्मा ने कहा कि रंधावा की नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि रंधावा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के लोकसभा महासचिव और तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के दुख दर्द दूर करने के लिये कार्य कर रही है।
सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचायेंगे- रंधावा
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष हरसाय यादव ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है उस पर भी खरा उतरेंगे। रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार जनहित में एक से बढ़कर एक निर्णय ले रही है और ओबीसी विभाग सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगा। रंधावा ने कहा कि उन्हे एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर व बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा का सक्रिय सहयोग मिला है।
अभिनन्दन समारोह में युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय तंबोली,बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकिरण मीणा,तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमशंकर राठौर,कांग्रेस नेता देवराज गोचर,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निशांत नुवाल, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित बैरागी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चेतराम मीणा, तीरथ मंडल अध्यक्ष प्रहलाद मीणा,वरिष्ठ पार्षद टीकम जैन,जमीतपुरा सरपंच बाबूदीन बुगड़िया,पंचायत समिति सदस्य बनवारी मीणा,वक्फ बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष हारून खान,पार्षद अंकित बूलीवाल,अर्जुन डाबोडिया,प्रेमप्रकाश एवरग्रीन,मोहम्मद वसीम,रईस मोहम्मद,साबिर खान,भेरूलाल किसान नेता यशवंत दाधीच,युवा कांग्रेस प्रवक्ता रितिक यादव, माटून्दा उपसरपंच विजय साहू,कांग्रेस अशोक दाधीच,आशिक अली, अमन राठौर,गुरुतेज सिंह रंधावा, गफ्फार जेड,ओम प्रकाश भील,राधेश्याम मेहरा,महेंद्र पहाड़िया,पंडित विष्णु श्रृंगी, कुणाल परीक,पंकज सालूजा,गणेश सैनी,मुकुट मीणा,बलकार सिंह,धीरज टॉक,बिरजू मेहरा आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने जगरूप सिंह रंधावा व चर्मेश शर्मा का 21किलो के हार से स्वागत किया। इससे पूर्व बूंदी नगर परिषद के बाहर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निशांत नुवाल और जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर कुणाल पारीक व पंकज सालूजा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।