Dark Mode
जयपुर में सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से रेप

जयपुर में सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से रेप

मोबाइल में बनाया न्यूड वीडियो, विरोध करने पर घर छोड़कर भागा


जयपुर . जयपुर में सौतेले पिता के नाबालिग बेटी से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी सौतेले पिता ने मोबाइल में नाबालिग बेटी का न्यूड वीडियो भी बनाया। विरोध करने पर आरोपी सौतेला पिता घर छोड़कर भाग गया। विद्याधर नगर थाने में पीड़ित बेटी ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच SHO (विद्याधर नगर) अजय कांत रतूडी कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर निवासी 16 साल की बेटी ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- करीब 3 साल पहले उसकी मम्मी जॉब पर गई हुई थी। घर पर अकेला पाकर सौतेले पिता ने उसको पकड़ लिया। नासमझ होने का फायदा उठाकर जबरन नाबालिग बेटी से रेप किया। आरोपी सौतेले पिता ने उसका न्यूड वीडियो भी बना लिया। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी सौतेले पिता ने धमकाकर चुप करवा दिया। जिसके बाद पत्नी के आने से पहले ही घर छोड़कर भाग निकला।

मम्मी के आने पर नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता की करतूत के बारे में बताया। पत्नी के कॉन्टैक्ट कर विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। करीब 3 महीने बाद वापस लौटकर आने पर माफी मांगकर साथ रहने लगे। आरोप है कि उसके बाद दोबारा शराब के नशे में नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। धमकाया कि तेरा और तेरी मम्मी का तो वो हाल करुंगा कि जिदंगी भर याद रखोगे। परेशान होकर अपनी मम्मी के साथ विद्याधर नगर थाने पहुंची नाबालिग पीड़िता ने शुक्रवार शाम आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!