Dark Mode
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिखाया उछाल

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिखाया उछाल

नई दिल्ली। आम बजट पेश होने वाले दिन आज शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद सुधार की ओर बढ़ा। सेंसेक्स 82,119.31 अंक तक गिर गया था, लेकिन खरीदारों के सक्रिय होने से ये सूचकांक जल्दी ही उछल कर 82,499.50 अंक तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 82,325.37 अंक के स्तर पर 55.59 अंक की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

एनएसई का निफ्टी भी सुबह के कारोबार में लाल निशान में गया था और 25,252.30 अंक तक गिरा। हालांकि लिवाली के दबाव ने इसे जल्दी ही 25,346.85 अंक तक उछाल दिलाया। 10 बजे तक निफ्टी 25,335.15 अंक के स्तर पर 14.50 अंक की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

आज के कारोबार में 2,899 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही थी, जिसमें 1,661 शेयर हरे निशान में और 1,238 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे और 17 शेयर लाल निशान में थे। निफ्टी के 50 शेयरों में 26 हरे और 24 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

स्टॉक मार्केट के प्रमुख शेयरों में नेस्ले, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी के शेयर 1.11 प्रतिशत से 3.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ हरे निशान में रहे। वहीं, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, कोल इंडिया, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.07 प्रतिशत से 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में थे।

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 296.59 अंक की कमजोरी के साथ 82,269.78 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी ने 98.25 अंक गिरकर 25,320.65 अंक पर कारोबार खत्म किया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!