Dark Mode
न्यूजीलैंड से 2 टेस्ट हार चुकी टीम इंडिया पर सख्ती

न्यूजीलैंड से 2 टेस्ट हार चुकी टीम इंडिया पर सख्ती

मुंबई । न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट हार चुकी टीम इंडिया को दिवाली पर भी ट्रेनिंग करनी पड़ेगी। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से पीछे चल रही है। तीसरा टेस्ट मुंबई में होना है और यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिए अहम है।टीम मैनेजमेंट ने कहा है कि सभी प्लेयर्स एक नवंबर से शुरू होने जा रहे मुंबई टेस्ट की तैयारियां करेंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन नहीं रखने का फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया मुंबई में 30 और 31 अक्टूबर को अभ्यास करेगी। ये सेशन सभी खिलाड़ियों को अटेंड करना होगा। रोहित, कोहली और बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स को भी दिवाली में आराम नहीं मिलेगा। मुंबई टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए अहम है। लगातार 2 मैच हारने के बाद इंडिया को अब अगले 6 टेस्ट में से 4 जीतने ही होंगे। 5 मैच ऑस्ट्रेलिया में हैं। ऐसे में टीम इंडिया को आखिरी मैच जीतना ही होगा। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो जाती है तो WTC फाइनल में पहुंचना मुश्किल होगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!