Dark Mode
पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 80 लोग घायल

पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके, 80 लोग घायल

पश्चिमी अफगानिस्तान में बुधवार को सुबह 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से कम से कम 80 लोग घायल हो गए हैं। इससे पहले शनिवार को इसी स्थान पर आए तेज भूकंप से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और गांव के गांव तबाह हो गए थे। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि बुधवार को सुबह आए भूकंप का केन्द्र हेरात प्रांत की राजधानी हेरात से 28 किलोमीटर दूर बाहरी इलाके में जमीन के नीचे दस किलोमीटर की गहराई पर था। सूचना मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रायान ने बताया कि बुधवार को सुबह आए भूकंप में कम से कम 80 लोग घायल हो गए हैं, वहीं भूस्खलन से हेरात-तोरघोंदी राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। भूकंप से चाहाक गांव में 700 मकान जमींदोज हो गए। शनिवार को आए भूकंप में इन मकानों को नुकसान नहीं पहुंचा था। भूकंप से फिलहाल किसी के जान गंवाने की सूचना नहीं है क्योंकि यहां के सभी लोग शनिवार को भूकंप आने के बाद से शिविरों में रह रहे हैं। शनिवार को आए भूकंप का केन्द्र प्रांतीय राजधानी से 40 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में था। उस भूकंप के बाद से इलाके में कई बार तेज झटके आ चुके हैं। तालिबानी अधिकारियों ने बताया कि शनिवार के भूकंप में पूरे हेरात में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हैं, लेकिन उन्होंने मृतकों और घायलों की सटीक संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी। नायब रफी गांव में पहले लगभग 2,500 लोग रहते थे। लोगों ने बताया कि भूकंप के वक्त जो पुरुष काम के सिलसिले में बाहर गए थे उन्हें छोड़कर कोई भी जीवित नहीं बचा।

लोग शवों को सामूहिक तौर पर दफनाने के लिए बड़ी कब्र खोदने के काम में लगे हैं। जिंदा जन जिले में बुलडोजर से मैदान का मलबा हटाया जा रहा है ताकि एक कतार में कब्रें बनाई जा सकें। तालिबान ने बताया कि 20 गांव में कम से कम दो हजार मकान तबाह हो गए हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्र में बस एक सरकारी अस्पताल है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने मंगलवार को कहा कि जिंदा जन भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित हुआ, जहां 1,300 लोग मारे गए हैं और कम से कम 500 लोग लापता हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!