Dark Mode
शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 239 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स 239 अंक चढ़ा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में तेजी का रूख कायम है। सेंसेक्स में 239 अंक और निफ्टी में 120अंक की तेजी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का सेंसेक्स 239.47 अंक यानी 0.32 फीसदी की उछाल के साथ 75,557.86 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसईं) का निफ्टी भी 23,778.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और मेटल शेयरों में खरीदारी है। आज रुपया शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 61 पैसे की बढ़त के साथ 96.25 प्रति डॉलर पर है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 117.54 अंक यानी 0.16 फीसदी बढ़कर 75,318.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 41 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 23,659 के स्तर पर बंद हुआ था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!