उपखण्ड अधिकारी ने औचक निरीक्षण
अरांई। अरांई उपखण्ड अधिकारी ने ढसूक ग्राम पंचायत सहित कंई कार्यालयों को औचक निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी देवी लाल यादव ने ढसूक ग्राम पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी ने विद्यालय निरीक्षण में बच्चों को शैक्षणिक स्तर, स्टाफ की उपस्थिति, नवाचार के कार्यक्रमों को देखा। उन्होने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं एवं दवाओं की जानकारी ली। उन्होने आंगनबाडी केन्द्र में बच्चों की स्थिति एवं धात्री महिलाओं की दी जानी वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। अंत में उन्होने किसानो को कृषि पर्यवेक्षक द्वारा दी जानी वाली सुविधाओं एवं जानकारियों को जायजा लिया।