Dark Mode
महिला कांस्टेबल से बलात्कार का आरोपी उपनिरीक्षक निलंबित

महिला कांस्टेबल से बलात्कार का आरोपी उपनिरीक्षक निलंबित

देवरिया जिले में एक महिला कांस्टेबल को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को उपनिरीक्षक अंकित सिंह को निलंबित कर दिया तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने 15 फरवरी को दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए बताया कि दो मार्च 2020 को अंकित सिंह ने उस समय आज़मगढ़ में तैनात महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

आरोप है कि उसने महिला सिपाही की अश्लील फोटो भी खींच ली। महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर आरोपी दारोगा के खिलाफ बलात्कार करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंगलवार को कहा कि महिला कांस्टेबल ने नौ फरवरी को उनसे मुलाकात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 15 फरवरी को गौरी बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी का मोबाइल फोन बंद है, लेकिन उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!