एआईसीसी हूमन राईट के जिलाध्यक्ष बने सूरज मल मीणा
टोंक। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी हूमन राईट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार पाल द्वारा सूरज मल मीणा को जिलाध्यक्ष टोंक नियुक्त किया गया है। स्टेट वर्किंग कमेटी अध्यक्ष एड. शकीलुर्रहमान खान ने बताया कि नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष सूरज मल मीणा से अपेक्षा की गई है कि वह जिले में महिला उत्पीडन, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यकों, श्रमिकों, बाल श्रमिकों पर होने वाले अत्याचारों एवं बाल विवाह जैसी कुरीति पर अंकुश लगाने का कार्य पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से अंकुश लगाने एवं पीडि़तों को न्याय दिलाने का कार्य पूरी निष्ठा ईमानदारी से करते हुए मानवाधिकार की रक्षा कर संगठन को मजबूती प्रदान करेगें।