Dark Mode
उद्यान विभाग के आयुक्त पद पर सुरेश कुमार ओला ने पदभार संभाला

उद्यान विभाग के आयुक्त पद पर सुरेश कुमार ओला ने पदभार संभाला

जयपुर। उद्यान विभाग के आयुक्त पद पर सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित आयुक्त सुरेश कुमार ओला ने कहा कि उद्यान विभाग कृषकों से जुड़ा हुआ विभाग है, इसकी सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक कृषक तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के साथ मिलकर पूर्ण निष्ठा एवं लगन से विभागीय योजनाओं को क्रियान्वित कर ज्यादा से ज्यादा कृषकों को लाभान्वित किया जायेगा। ओला वर्ष 2000 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। ओला ने निदेशक स्वायत्त शासन विभाग, आयुक्त संस्कृृत शिक्षा विभाग, कलक्टर सवाईमाधोपुर, डूंगरपुर सहित अनेक प्रमुख पदों पर रहते हुए अनेक नवाचार करते हुए प्रशासनिक सेवायें दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!