Dark Mode
विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, जारी किया कारण बताओ नोटिस

विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, जारी किया कारण बताओ नोटिस

बामनवास: शनिवार मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बामनवास राधेश्याम लकवाड़ द्वारा सुबह 8 बजे से 9 बजे तक ब्लॉक मुख्यालय के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 20 में से केवल 9 ही कार्मिक उपस्थित मिले।जिस पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बामनवास राधेश्याम लकवाड़ द्वारा संबंधित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और व्यवस्थाएं बेहतर करने हेतु निर्देशित किया।साथ ही सीबीईओ लकबाड़ द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ीला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 10 वर्ष के अधिक समय से नकारा पड़ी सामग्री एवम् जर्जर पड़े  कमरो का एसएससी के माध्यम से प्रस्ताव लेकर प्रकरण निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू मिली। विद्यालय की बेहतर व्यवस्थाओं को देखकर सीबीईओ द्वारा सराहना की गई ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!