इरफान खान की फिल्म देखने जयपुर पहुंचीं पत्नी सुतापा सिकदर
जयपुर .बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर कई साल बाद शहर के चेहेते इरफान खान के घर जयपुर पहुंची। वे राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर जयपुर आई थी। इस बार फेस्टिवल की थीम स्पोट्स इन सिनेमा थीम रखी गई है। इसी थीम पर ओपनिंग फिल्म पान सिंह तोमर दिखाई गई। इसे देखने के लिए इरफान की पत्नी सुतापा जयपुर के 22 गोदाम स्थित आइनॉक्स थिएटर में मौजूद रही। इस मौके पर उन्होंने कहा- इरफान खान का जयपुर से बहुत खास नाता रहा है, वे राजस्थान के लाल थे। टोंक में पैदा हुए, जयपुर में पले-बढ़े और फिर इंटरनेशनल स्टार बने। आज यहां आना मेरे लिए बहुत इमोशनल पल की तरह है, उनके जाने के बाद अकेले अपने शहर में अपने लोगों के बीच आना प्राउड मोमेंट की तरह है।