Dark Mode
केरियर डे के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

केरियर डे के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

रा उ मा वि ऊँटवालिया में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस व करियर डे के रूप में समारोह पूर्वक मनाई गई ।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारीगण ए सी बी ई ओ राधेश्याम गोदारा व ए सी बी ई ओ महबूब खोखर उपस्थित रहे। राधेश्याम गोदारा ने पी ई ई ओ क्षेत्र ऊंटवालिया के संस्था प्रधानों व शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
केरियर डे समारोह में पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी पवन कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को विज्ञान, कला व वाणिज्य के क्षेत्र में केरियर के अलग अलग विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी,
उपप्रधानाचार्य श्रवण कुमार भाम्भू ने अनुशासन का महत्व बताया। व्याख्याता प्रकाश मेहरा ने विद्यार्थियों से विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए सफलता प्राप्त करने हेतु लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता किशन नारायण रांकावत ने किया व व्याख्याता जवँरीलाल विश्नोई, भूराराम भाकल, भागीरथ विश्रोई , गोरधनराम भादू, श्रवण राम मेहरा आदि ने सम्बोधित किया।
इस आयोजन में पी ई ई ओ क्षेत्र के विद्यालयों के संस्था प्रधान दीपा राम बाना, अशोक चौधरी, बाबूलाल भाम्भू, पीयूष गोदारा, गोपाराम तालनिया, भंवर सिंह राठौड़, अखाराम मेहरा, मेघाराम हुड्डा,गुड्डी हुड्डा, रामी, भगवती, संजू बारूपाल, पेमाराम गौड़,भगवाना राम थोरी, कालूराम गोदारा व मूलाराम गोदारा एवम अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अंत मे किशननारायण रांकावत ने विद्यार्थियों को खेल खेल में विविध ज्ञानवर्धक रोचक जानकारियाँ दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!