अभिभाषक संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ
वैर . अभिभाषक संघ वैर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ | जिसमें एडीजे मोहित द्विवेदी एवं एसीजेएम नमोनारायण मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया, जिनका साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवचरण लाल धाकड़ सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को एडीजे मोहित द्विवेदी द्वारा शपथ दिलाई गई। अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवचरण लाल धाकड़ एडवोकेट, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, सचिव धर्मवीर सिंह चौधरी, कोषाध्यक्ष हनुमान सिंह चौधरी ,पुस्तकालय अध्यक्ष राजेश कुमार मीणा, ऑडिटर मुरारी लाल शर्मा, को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिए तथा अधिवक्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया , निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिभाषक संघ हेमेंद्र व्यास सहित हरीश भारद्वाज, पूरन धाकड़, अमित जीवद, सुरेंद्र खरबेरा, देवेंद्र पाठक, रमेश, दौलत बेरवा, देवी सिंह धाकड़, पुष्पेंद्र सोलंकी ,मानसिंह धाकड़ , गोपाल राम शर्मा, हरि सिंह फौजदार, अजयवीर, ब्रजकिशोर धाकड़, विष्णु शर्मा चाणक्य, उमेश धाकड़, ओम प्रकाश, श्रीमोहन शर्मा, पद्मेश शर्मा, प्रीतम कटारा , मानवेंद्र दत्तात्रेय, नवनीत चौधरी, चंदन सिंह डांगुर, राजेश सोनी, कृष्ण वीर गुर्जर, विकास पुरोहित,आदि समस्त एडवोकेट उपस्थित थे।