मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं तमन्ना भाटिया
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को हाल ही में मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान तमन्ना ने कार से उतरकर पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए और रेस्टोरेंट की तरफ जाती हुई दिखीं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
कैजुअल लुक में दिखीं तमन्ना भाटिया
आउटिंग के लिए तमन्ना ने व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लैक कार्गो पैंट पहने हैं।उन्होंने फुटवियर के लिए व्हाइट प्लेटफॉर्म सैंडल पहनी है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और एक्सेसरीज के तौर पर गोल्डन पेंडेंट और हाथ में रिस्ट वॉच पहनी। तमन्ना ने एक ब्लैक बैग भी लिया हुआ था। उन्होंने अपना मेकअप भी बिल्कुल सिंपल रखा। तमन्ना के फैंस उनके इस लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- ब्यूटीफुल! वहीं एक यूजर ने लिखा- आपका स्टाइल हमेशा ऑन पॉइंट रहता है तमन्ना!
10 अगस्त को रिलीज होगी जेलर
हाल ही में तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म जेलर का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में तमन्ना भाटिया सुपरस्टार रजनीकांत के साथ कावाला गाने पर डांस करती दिख रही हैं। रजनीकांत और तमन्ना एक-साथ गाने का हुक स्टेप कर रहे हैं। इस गाने को शिल्पा राव और अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है। अनुराज कामराज ने गाने के लिरिक्स लिखे हैं। फिल्म इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।
फिल्म में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ भी दिखेंगे
फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार हैं। फिल्म में रजनीकांत एक जेलर के रोल में हैं जो एक मिशन पर है। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, रमैया कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन नजर आएंगे। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देंगे। साथ ही बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ भी फिल्म में नजर आएंगे।