Dark Mode
वार्षिक उत्सव में तनवी ऋषिका सम्मानित

वार्षिक उत्सव में तनवी ऋषिका सम्मानित

सीकर। विनायक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के समारोह मे एल के जी कक्षा (हिन्दी माध्यम) में अध्ययनरत छात्रा तनवी जोशी ऋषिका को प्रधान जी के जाव में आयोजित समारोह में अतिथियों ने अवार्ड प्रदान कर आशीर्वाद दिया। बेबी तनवी ने इसी वर्ष विद्यालय में प्रवेश लिया है।अपनी कक्षा के प्रथम टेस्ट में बेस्ट इम्परूमेंट व 65त्न अंक प्राप्त करने के फलस्वरूप उसका चयन कर तनवी जोशी ऋषिका को सम्मानित किया गया। मंचस्थ अतिथि विद्यालय के निदेशक रमेश शास्त्री, विश्व भारती महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रिंकू शर्मा, नगर परिषद के उप सभापति अशोक चौधरी, श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय के प्राचार्य, नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाबू लाल शर्मा, पूर्व पार्षद एडवोकेट प्रदीप मिश्रा सहित अतिथियों ने सम्मानित किया। इस दौरान छात्रा अभिभावक वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश ऋषिका भी मंच पर मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!