डीडीपीएस में उत्साह से मनाया शिक्षक दिवस
कोटा. आरकेपुरम स्थित दिशा डेल्फी पब्लिक स्कूल (डीडीपीएस) में मंगलवार को शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर भारत के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन को याद किया गया। बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति आदर भाव व्यक्त करते हुए भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी। ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा तृप्ति तोमर की स्टैंड अप कॉमेडी प्रस्तृति ने सबका दिल जीत लिया। इस मौके पर विद्यालय नियंत्रक डॉ. सारिका मोहता, विद्यालय प्रबंधक पुरुषोत्तम शर्मा तथा दिशा डेल्फी एजुकेशेन सोसायटी (डीडीईएस) के सदस्य एनएल भाटिया द्वारा विभिन्न श्रेणियों जैसे अपने कार्य के प्रति निष्ठावान, समय के पाबंद, दया की प्रतिमूर्ति, बच्चों की पसंद, अनुशासन के सरताज, उदयमान सितारे आदि में चयनित संस्था के शिक्षकों को पुरस्कृत किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजन, खेल व गीत-संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ. गोविंद माहेश्वरी ने अपने मूल्यवान विचार शिक्षकों के समक्ष रखे। उन्होनें कहा कि शिक्षकों का कार्य सिर्फ विषय पढ़ाना ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों में संस्कारों को प्रवाहित करना भी है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।