Dark Mode
नेशनल डिफेंस कॉलेज के दल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण

नेशनल डिफेंस कॉलेज के दल ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण

राजनीतिक, सामाजिक और रणनीतिक परिदृश्य का किया अध्ययन

 
अजमेर । नेशनल डिफेंस कॉलेज के दल ने बुधवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया। दल के सदस्यों ने अजमेर में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं अजमेर भ्रमण के दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और रणनीतिक परिदृश्य का अध्ययन किया। दल ने अजमेर में अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल विभिन्न प्रोजेक्ट्स को देखा और उन्हें सराहा। आनासागर झील में वोटिंग कर झील के किनारे-किनारे किए गए विकास कार्यों की सराहना की। 
 नेशनल डिफेंस कॉलेज दल के प्रमुख रीअर एडमिरल संजय सचदेवा ने बताया कि इस दल में सेना अधिकारी, नौसेना अधिकारी, वायु सेना अधिकारी, सिविल सेवा के अधिकारी और विदेशी सैन्य अधिकारी शामिल हैं। कॉलेज में 11 माह के अध्ययन के दौरान देश एवं विदेश में दल के सदस्य भ्रमण कर वहां की राजनीतिक, सामाजिक और रणनीतिक परिदृश्य को समझने का प्रयास करते हैं। अजमेर आने से पहले यह दल जयपुर भ्रमण कर आया है। अजमेर के पश्चात जोधपुर का भ्रमण किया जाएगा। तमीलनाडु के एडिशनल डीजीपी महेश्चवर दयाल बताया कि नेशनल डिफेंस कॉलेज हर वर्ष 11 माह का राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर विश्व स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करता है। मित्र राष्ट्रों सहित देश के वरिष्ठ अधिकारी साथ में  विभिन्न विषयों पर विस्तार से अध्ययन करते हैं। मित्र राष्ट्रों में मिश्र, बांगलादेश, उजवेगिस्तान, म्यांमार सहित अन्य राष्ट्रों के सैन्य अधिकारी दल में शामिल हैं। दल भ्रमण के दौरान डेटाा सेंटर और टेक्नोलॉजी का अवलोन करता है। एयर कमोडोर राजू ने बताया कि वे करीब आठ साल बाद अजमेर आए हैं। यहां आकर सब कुछ बदला-बदला नजर आ रहा है। अजमेर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कई काम हुए हैं और अजमेर खूबसूरत नजर आ रहा है। इन प्रोजोक्टों के माध्यम से अजमेर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और टूरिस्टों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। सर्किट हाउस में नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार ने दल के सदस्यों का स्वगात किया। 
दल के सदस्यों ने झील में की वोटिंग 
दल के सदस्यों ने ऐतिहासिक आनासागर झील में वोटिंग का लुत्फ उठाया। उन्होंने झील में वाटिंग के दौरान झील के किनारे-किनारे किए गए विकास कार्यों की तारीफ की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ( द्वितीय ) श्रीमती देविका तोमर, अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता नरेंद्र अजमेरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!