Dark Mode
परिसर में तकनिकी महोत्सव अपॉजी 2023 का आगाज

परिसर में तकनिकी महोत्सव अपॉजी 2023 का आगाज

 
पिलानी .  कै पी रूथला बिट्स का वार्षिक तकनीकी फेस्ट और अपोजी का नया संस्करण, तैयार है एक नए रूप और उत्साह के साथ। हर वर्ष गर्मियों की शुरूवात में आयोजित होने वाली इस फेस्ट का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के छात्रों और शोधकर्ताओं को अपनी तकनीकी कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस वर्ष अपोजी में नए कलाकारों और वक्ताओं का शानदार लाइनअप जो लोगों को एक शानदार अनुभव प्रदान करेगा। 
 
31 मार्च, 2023 को शुरूआत होनी वाली इस फेस्ट का उद्घाटन भारतीय प्रशासनिक सेवा के सम्मानित सदस्य एसण्नगराजन करेंगे। इसके बाद तीन दिनों तक लगातार कार्यक्रम होंगे। आगामी अपोजी की विशेषता इसकी थीमए ष्ए हाईवमाइंड जेनेसिसष् है, जिसका मतलब है कि एक समय पर अनेक इवेंट्स का आयोजन होगा। इसके कारण प्रत्येक इवेंट के लिए उसकी विशिष्ट हाईव का निर्माण होगा। 
 
अपोजी के इस संस्करण में कुछ शानदार कर्नल इवेंट्स भी शामिल हैंए जैसे अपोजी इनोवेशन चैलेंज। इस चैलेंज में प्रमुख कंपनियाँ वास्तविक दुनिया के समस्याओं को प्रस्तुत करेगी और प्रतिभागियों को इसके लिए एक नए और प्रभावशाली समाधान प्रस्तुत करना है। इसके अलावा इंडियन ड्रोन लीग द्वारा IDR नाईट ड्रोन रेसइंग का भी आयोजन होने जा रहा है और रोबो वॉर में 15 किलोग्राम से कम वजन वाले ड्रोन का मुकाबला होगा। इसके अलावा फेस्ट में बोटलैब ड्रोन शो का भी आयोजन होने जा रहा हैए जो तकनीकी ज्ञान में रूचि रखने वाले लोगों के लिए दिलचस्प होगी।  
 
अपोजी के लाइनअप का हिस्सा बिट्स पिलानी का वार्षिक साहित्य उत्सवए पेपिरस ट्रेल्स हैए जिसमें बुक स्टॉलए मूवी स्क्रीनिंग सहित कोहेरेंस टॉक जैसे अन्य इवेंट साहित्य में रूचि रखने वालों के लिए एक बेहतर अनुभव होगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक दिबाकर बनर्जीए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटो पत्रकार पीण् साईनाथ, नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत, और इनशोर्ट्स के सीइओ अजहर इकबाल सहित अन्य लोग इस टॉक का हिस्सा होने वाले हैं। फेस्ट में “thinkagain” का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें विज्ञान, प्रोद्योगिकी और निति जैसे क्षेत्रों के प्रभावशाली व्यक्तियों के द्वारा टॉक दी जायेगी।
 
 फेस्ट का अपरिहार्य हिस्सा कॉन्सर्ट है, जिसमें “ नालायक” और अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। करुणेश तलवार और स्वाति सचदेवा जैसे कलाकार स्टैंडअप कोमेडी की भी प्रस्तुति देने जा रहे हैं। सच में, यह अपोजी विविधता से भरा हुआ है और प्रत्येक व्यक्ति इसमें कुछ न कुछ अपने दिलचस्पी को जरूर ढूंढ पायेगा।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!