Dark Mode
प्रति व्यक्ति आय में तेलंगाना अव्वल- केटीआर

प्रति व्यक्ति आय में तेलंगाना अव्वल- केटीआर

हैदराबाद.  राज्य के उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. टी. रामाराव ने कहा है कि तेलंगाना को 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय में नंबर एक स्थान दिया गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 2014-15 में 1.24 लाख रुपये से बढ़कर 2022-23 में 3.17 लाख रुपये हो गई है। मंत्री केटीआर ने लिखा कि प्रति व्यक्ति आय में 155 फीसदी की वृद्धि देश में सभी राज्यों में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा, एक दूरदर्शी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य भारत में प्रथम स्थान पर है। राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में विभिन्न राज्यों की प्रति व्यक्ति आय का विवरण प्रकट किया था। उनके मुताबिक 15 मार्च तक मौजूदा कीमतों पर तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 3,08,732 रुपए है। कर्नाटक 3,01,673 रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि हरियाणा 2,96,685 रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!