Dark Mode
आतंकवादी अब अपने घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं : नरेंद्र मोदी

आतंकवादी अब अपने घरों में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछली सरकारों के शासन के विपरीत आतंकवादी अब अपने घरों में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। दिल्ली में एचटी लीडरशिप समिट में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पिछली सरकारों के समय आतंकवाद के कारण लोग असुरक्षित महसूस करते थे। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है और अब आतंकवादी अपने घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार वोट बैंक राजनीति से दूर रहती है और देश के विकास के लिए काम कर रही है।
मोदी ने कहा कि अंग्रेज जब भारत छोड़कर जा रहे थे, तो ये कहा गया कि ये देश बिखर जाएगा, टूट जाएगा। जब इमरजेंसी लगी तो कुछ लोगों ने ये मान लिया था कि अब तो इमरजेंसी हमेशा ही लगी रहेगी। कुछ लोगों ने, कुछ संस्थानों ने इमरजेंसी थोपने वालों की ही शरण ले ली थी, लेकिन तब भी भारत का नागरिक उठ खड़ा हुआ। जब कोरोना का मुश्किल समय आया तो दुनिया को लगता था कि भारत उन पर बोझ बन जाएगा। लेकिन भारत के नागरिकों ने कोराना के खिलाफ एक मजबूत लडाई लड़कर दिखाई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!