रायल्टी कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
पीपाड़ शहर . थाना क्षेत्र में रायल्टी कर्मचारीयो पर जानलेवा हमला करने के प्रकरण में पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफतार किया गया है। जिला पुलिस अधिक्षक ग्रामीण धमेन्द्रसिह यादव ने बताया कि प्रार्थी सुरेश कुमार पुत्र दौलतराम गुर्जर निवासी नालोट तहसील श्रीमाधोपुर जिला सीकर हाल हिन्दु सभा भवन के सामने बजरी रोयल्टी आंफिस पीपाड़ शहर ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि गत 20 जनवरी को प्रार्थी अपने साथीयो के साथ बजरी लीज का कार्य कर केम्पर गाडी में जा रहे थे तभी रास्ते में राजुराम खोजा आदि ने डम्पर गाडी से केम्पर गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर जानलेवा हमला कर दिया था पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उप निरक्षक श्रीमती सुमन द्वारा अनुसंधान शुरू गया जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपियों द्वारा प्रार्थी की केम्पर गाडी को टक्कर मारकर जानलेवा हमले की घटना को गम्भीरता से लेते हुए उक्त घटना में शरीक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल के पवांर के सुपरविजन तथा वृताधिकारी भुपेन्द्रसिह के निर्देशन के अलावा थानाधिकारी घेवरसिह गुसाईवाल के नेतृत्व मे थाना की टीम गठित की गई अनुसंधान अधिकारी सुमन व गठित टीम द्वारा बजरी रायल्टी टीम पर जानलेवा हमले मे शरीक आरोपियों के बारे आसुचना संकलित कर सभी के रहवासीय ठिकानो के बारे में जानकारी एकत्रित की गई। आरोपी राजुराम खोजा वारदात करने के बाद पुलिस से बचने हेतु बार-बार अपने रहवासीय जगह बदल कर रहने लगा टीम द्वारा खोजा के बारे में निरन्तर आसुचना सकंलित कर आरोपी राजुराम खोजा पुत्र घेवरराम जाट 33 निवासी बांकलिया को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलात प्राप्त की है।
पुलिस टीम पुरस्कृत होगी।
उक्त प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी घेवरसिह उप निरक्षक सुमन कास्टेबल विक्रमसिह नेण कमलेश प्रवीण को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।