पिलानी नगर पालिका का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ।
-
बजट में 26 करोड़ 94 लाख की लागत से सभी कार्यों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी
-
बजट की बैठक में सभी पार्षदों ने भाग लिया पुरुष एवं महिलाएं सर्वाधिक उपस्थित रहे।
-
पालिका चेयरमैन हीरालाल नायक ने बताया कि प्रत्येक कार्य को गुणवत्ता के साथ किया जाएगा।
-
नगर पालिका पिलानी चेयरमैन हीरालाल नायक की अध्यक्षता में यह चौथा बजट पारित किया गया।
पिलानी . नगर पालिका मंडल की साधारण सभा सभागार में आयोजित हुई जिसमें पालिका अधिशासी अधिकारी भारत हरितवाल, चेयरमैन हीरालाल नायक की अध्यक्षता में बजट एजेंडा मुख्य बिंदु पर चर्चा हुई बजट में कस्बे की जटिल समस्या एवं विकास कार्यों पर गहन चिंतन, मनन कर बजट रखा गया। जिसमें पालिका मुख्य बाजार में निर्मित पार्क का नामांक भगवान परशुराम पार्क के नाम से जाना जाने,की स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं कस्बे के शहीद प्रदीप शर्मा के नाम से शहीद मार्ग सुनिश्चित किया गया। पालिका की बैठक में चेयरमैन हीरालाल नायक, उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा, सदस्य दिनेश, सुमन , विनोद, पार्षद सलीम, विशाल नायक ,कमल कांत, पुनीत रुथला, विक्रम रोहिल्ला, पंकज भोमिया विनोद कुमार, किशनलाल भोमिया, सरिता, मनोज कुमार ,प्रदीप कुमार चौटिया , पूनम अशोक कुमार ,राजकुमार, राजेश कुमार, विकास जाखोदिया महावीर सिंह, डॉ हरी सिंह सांखला, मैना , सरोज, ओम प्रकाश, पार्षद चंदन, देवेंद्र सिहाग ,सदीप कुमार धर्मेंद्र नेहरा ,ताराचंद सैनी, सरिता ,भगवती प्रसाद सैनी, कृष्णा, राज्य सरकार के द्वारा मनोनीत पार्षद फूल सिंह सैनी ,मक्खन लाल चोटिया, नबील खान, आशा देवी, बाबूलाल चोबदार एवं नगेंद्र नोवाल मनोनीत पार्षद उपस्थित रहे। नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता ने बजट को लेकर विरोध जताते हुए बताया कि बजट मात्र महज खानापूर्ति है ।नगर पालिका में बढ़ते भ्रष्टाचार एवं गुणवत्ता के ऊपर स्वालिया जवाब उठाते हुए बताया कि गत वर्ष निर्माण की गई सड़कों की गुणवत्ता बहुत ही हल्की एवं घटिया किस्म की बताइए पानी निकासी हेतु किए गए नालों के निर्माण में भी भ्रष्टाचार की बू नजर आती है वहीं वार्ड नंबर 34 के पार्षद ताराचंद सैनी ने बजट के ऊपर अपनी तीखी प्रक्रिया प्रकट करते हुए मात्र खानापूर्ति का बजट बताया ।अब देखना है कि कस्बे की समस्याओं से निवारण इस बजट की जनता को कहां तक राहत प्रदान करवा पाएगा गंदे पानी की निकासी सफाई रोशनी का अभाव मुख्य मार्गो से आने जाने में असुविधाओं का अभाव कस्बे की सबसे बड़ी समस्या सिवरेज की व्यवस्था न होने पर अनेक पीड़ा यात्रा झेलने को विवश होना पड़ता है। कस्बे की सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है आज पीने के पानी के लिए प्रत्येक वार्ड वासी को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिलानी नगर पालिका लगभग 110 कर्मचारियों का बोर्ड बना हुआ है जिसमें सभी के सहयोग से पालिका लाइट सफाई रोशनी व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने के लिए संकल्प वध है।