Dark Mode
दंपति ने पशु पक्षियों की सेवा करने का संकल्प लिया

दंपति ने पशु पक्षियों की सेवा करने का संकल्प लिया

पर्यावरण प्रेमी कुमावत की प्रेरणा से परिंडा भरवाकर पशु पक्षियों की सेवा का संकल्प दिलवाया

सुमेरपुर। पर्यावरण प्रेमी की प्रेरणा से शहर के भैरव कालोनी गली नंबर 3 में पौधा रस्म का आयोजन रविवार को रखा गया।
पौधा रस्म प्रणेता पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत की प्रेरणा से भैरव कालोनी निवासी सुमटी देवी -पुखराज कुमावत ने जन्मदिन उपलक्ष में विलुप्त गौरेया संरक्षण के लिए 80 परिंण्डा, 21 गौरेया हाउस वितरण व 11 पौधे भेंट कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर दंपति परिवार से परिंण्डा भरवाकर पशु-पक्षियों की सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जगदीश कुमार व ठाकुर रविन्द्र सिंह पाचोटा ने वेस्ट वस्तुओं से निर्मित गौरेया हाउस की जानकारी दी ओर एक व्यक्ति एक पौधा मिशन से के तहत पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।इस दौरान राजेश कुमार मालवीया,सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल ने बताया कि गांव गांव में कोई भी प्रसंग हो पौधा रस्म का अभियान जारी है। जब भी समय मिलता है कार्यकर्ता परिंण्डा को भरते हैं आमजन को पशु पक्षियों की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
इस पौधे रस्म कार्यक्रम में जगदीश कुमार,अशोक कुमार,निरमा देवी,पुनम देवी, रविन्द्र सिंह पौधा मिशन मनोज कुमार, राजेश कुमार मालवीया, समाज सेवी पन्नालाल, प्रकाश कुमार गुर्जर, श्रवण कुमार राठौड़ कांतिलाल कुमार, श्रवण मीणा,अर्जुन कुमावत,निलेश कुमार ,लक्षिता कुमारी सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!