शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ
हरसौर। बुधवार से राउमावि टेहला में ब्लॉक स्तरीय कक्षा 6 से 10 तक के शिक्षकों की क्षमता संवर्द्धन विद्यालय आधारित आकलन शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हेमन्त कुमार मिश्रा ने की। मिश्रा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षकों को कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा व तकनीकी को शिक्षा से जोड़ने की अपील की। शिविर प्रभारी इन्द्रा रिंणवा ने शिविर की व्यवस्थाओं और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित किया । इस दौरान सहप्रभारी हरिकिशन मातवा, दक्ष प्रशिक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजाराम, बलदेवराम, सोहनलाल, व्यवस्थापक बाबुलाल रियाड, राजेन्द्र प्रजापत आदि मौजूद रहे।