राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की
जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ‘एकात्म मानववाद‘ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हे स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यक्ति नहीं संस्था थे। उनकी ‘एकात्म मानववाद‘ की दृष्टि निर्धनता और अशिक्षा को दूर कर समाज में सभी स्तरों पर समानता स्थापित करने की रही। श्री मिश्र ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया है।