Dark Mode
पति ने ही दी थी अपनी कांस्टेबल पत्नी की हत्या की सुपारी।

पति ने ही दी थी अपनी कांस्टेबल पत्नी की हत्या की सुपारी।

जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सद्दाम को किया गिरफ्तार।

जमवारामगढ़  .  महिला कांस्टेबल की हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य सरगना सद्दाम को जमवारामगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मेंद्र यादव, वृताधिकारी शिवकुमार भारद्वाज द्वारा की गई। जबकि सुपारी देकर हत्या की साजिश रचने वाला महिला कॉन्स्टेबल का पति अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 
 जमवारामगढ़ थाना प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि 16 नवंबर 2022 को चार लोग जयपुर की तरफ से जमवारामगढ़ बांध की ओर जा रहे थे। थाना मोड़ के आसपास खड़ी पुलिस ने शक होने पर चारों को रोका और पूछताछ की तो वह घबरा गए। पुलिस ने जब चारों युवकों समीर खान, संदीप कुमार, राजेंद्र कुमार और दीपक कुमार की तलाशी ली तो उनके पास कई प्रकार के संदिग्ध सामान मिले थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को जब गिरफ्त में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ निवासी सद्दाम खान ने उसके मोबाइल में फोटो दिखाकर आरएसी बटालियन चैनपुरा में तैनात महिला कांस्टेबल की हत्या करने को कहा है। हत्या के बदले में उनको उनको 5-5 लाख रुपये देने का वादा किया था। तफ्तीश के दौरान पुलिस के सामने आया कि हनुमानगढ़ निवासी सद्दाम खान चारों आरोपियों को पैसों का लालच देकर चैनपुरा आरएसी बटालियन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत सुमन चौधरी कि हत्या करने के लिए भेजा हैं। इसके बाद पुलिस टीम का गठन कर हनुमानगढ़ भेजा गया। आरोपी सद्दाम खान को पुलिस के आने की खबर पहले से ही लग जाने के कारण वह मौके से फरार हो गया था। महिला कास्टेबल का पति पृथ्वी सिंह भी ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा था। इसके बाद मुखबिर द्वारा मिली सूचना और आरोपी के मोबाइल नंबरों की साइबर सेल की टीम द्वारा लगातार निगरानी कर जानकारी डीटीएस टीम को दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सद्दाम को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभी महिला कांस्टेबल के पति पृथ्वी सिंह की तलाश की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!