ग्राम पंचायत पालड़ी राणावता में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भोपालगढ़ . मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर के निर्देशानुसार जोधपुर जिले में चलाए जा रहे वृक्षारोपण के विशेष अभियान के तहत ग्राम पंचायत पालड़ी राणावता के परिसर ,सरकारी विद्यालय एवं विभिन्न विभागों में बुधवार को पौधारोपण किया गया। ग्राम विकास अधिकारी हेमराज देवड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत पालड़ी राणावता एवं सरकारी विद्यालय तथा विभिन्न विभागों में पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रधान शांति राजेश जाखड़ ने कहा कि पृथ्वी पर बढ़ते तापमान एवं बिगड़ती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण करना बेहद जरूरी है।
जहां तक संभव हो प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक वृक्ष तो जरूर लगाना चाहिए। विकास अधिकारी शिवदान सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। सिर्फ पेड लगाने मात्र से उद्देश्य की पूर्ति नही हो सकती है बल्कि हमें उस पेड़ की बच्चों की तरह लालन-पालन करने की भी आवश्यकता होती है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जाखड़ ने कहा कि पेड-पौधों के बिना प्रकृति व प्राणियों के जीवन की कल्पना नही की जा सकती है, इसलिए अधिकाधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए। मानव जीवन के अस्तित्व के लिए धरती पर हरियाली आवश्यक है इस मौके पर प्रधान शांति जाखड़, विकास अधिकारी शिवदान सिंह , सरपंच भाटूड़ी, ग्राम विकास अधिकारी हेमराज देवड़ा , प्रधानाचार्य संदीप भागासरा , भगवान राम खदाव मंगलाराम , चुतराराम गुर्जर, देवेंद्र खदाव,श्याम खदाव, मंछाराम खदाव, मांगीलाल सेन दिनेश राणा, मनीष डिडेल ,ओम डीडेल , भलाराम खदाव,फारुख,रामपाल चौहान, कुशाल टाडा,रामनिवास सेन व कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।