Dark Mode
सबसे शापित स्क्रिप्ट जिसे पढ़कर मरे 6 एक्टर

सबसे शापित स्क्रिप्ट जिसे पढ़कर मरे 6 एक्टर

27 साल तक फिल्म बनाने की नाकाम कोशिश हुई, फिर बक्से में बंद करके छुपा दी कहानी


अटुक- ATUK...एक ऐसी हॉलीवुड फिल्म जो कभी बन नहीं पाई। इस फिल्म की स्क्रिप्ट जिस एक्टर ने पढ़ी, उसकी मौत हो गई। ऐसा एक नहीं बल्कि छह बार हुआ। 27 साल की कोशिश करने के बाद भी जब फिल्म नहीं बन पाई तो इसकी स्क्रिप्ट को ही शापित मानकर छुपाना पड़ा।

आज अनसुनी दास्तानें में पढ़िए दुनिया की सबसे शापित फिल्म स्क्रिप्ट अटुक की कहानी-
1963 की बात है। कनेडियन राइटर मोर्डेकाई रिचलर (Mordecai Richler) की नॉवेल ‘द इनकम्पैरेबल अटुक’ पब्लिश हुई। इसकी कहानी थी एक ऐसी लड़की की जो कनाडा के बफिन आइलैंड में छुट्टियां बिताने आती है। यहां एक लड़का उसे देखते ही एकतरफा प्यार करने लगता है। लड़का गरीब होता है और लड़की अमीर।

छुट्टियां मनाकर लड़की जब वापस शहर जाती है तो लड़का भी उसका पीछा करते हुए शहर पहुंच जाता है। समय बीतता है, लेकिन दोनों की मुलाकात नहीं हो पाती। इसी बीच लड़का एक अमीर शख्स की बेटी की जान बचाता है जिससे खुश होकर वो शख्स उसे काफी धन-दौलत देता है।

लड़के को ये अमीरी भी नहीं सुहाती, क्योंकि उसे तो बस लड़की से मिलने का ही इंतजार होता है। उससे ना मिलने के गम में वो पागल हो जाता है और एक दिन उसकी मौत हो जाती है। दोनों की दर्दनाक प्रेम कहानी को बफिन आइलैंड में एक लोकगीत की तरह गाया जाने लगा जिससे प्रभावित होकर ही रिचलर ने ये नॉवेल लिखी।

इस नॉवेल को जब 70 के दशक के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नॉर्मन जैविसन (Norman Jewison) ने पढ़ा तो उन्हें इसमें एक फिल्म की गुंजाइश नजर आई। उन्होंने अटुक नाम से फिल्म बनाने का फैसला कर लिया। नॉर्मन ने प्रोडक्शन हाउस यूनाइटेड आर्टिस्ट को फिल्म में पैसा लगाने के लिए मना लिया।

स्क्रिप्ट लिखने के लिए उन्होंने उस दौर के बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर टेड कैरोल को चुना। टेड ने स्क्रिप्ट लिखने में दो साल लगा दिए। शूटिंग लोकेशन कनाडा चुनी गई। 1980 के आसपास फिल्म में लीड एक्टर की तलाश हुई, लेकिन जिसने भी इस फिल्म में लीड एक्टर बनने की कोशिश की, वो जान गंवा बैठा।
जान गंवाने वाले पहले एक्टर थे जॉन बेलुशी

जॉन बेलुशी पहले एक्टर थे, जिन्हें ये स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी गई। उन्हें अटुक में लीड रोल के लिए 1982 में अप्रोच किया गया था। जॉन को स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई, लेकिन कुछ महीने बाद 5 मार्च को वह होटल रूम में मृत पाए गए।

उनकी मौत से हॉलीवुड में हड़कंप मच गया। बेलुशी को उनके ट्रेनर बिल वालेस ने सबसे पहले मृत देखा। हॉलीवुड मिथ्स: द शॉकिंग ट्रुथ बिहाइंड फिल्म्स मोस्ट इनक्रेडिबल सीक्रेट्स बुक के मुताबिक, जब बेलुशी की मौत हुई तो उनकी टेबल पर अटुक की स्क्रिप्ट रखी हुई थी।

बेलुशी की मौत का कारण ड्रग ओवरडोज माना गया था, लेकिन फोरेंसिक जांच हुई तो मामला संदिग्ध पाया गया। दो महीने बाद बेलुशी के साथ मौत के दिन पार्टी कर रही कैथरीन एवलिन स्मिथ ने ये बात कबूल की कि उन्होंने बेलुशी को मौत वाली रात हेरोइन और कोकीन का ओवरडोज दिया था। केस री-ओपन हुआ और कैथरीन को मर्डर का दोषी करार देकर जेल भेज दिया गया। उन्हें 15 महीने की सजा हुई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!