लोहागल के लोगों ने आरटीडीसी चेयरमैन से लगाई न्याय की गुहार
अजमेर। एडीए की कार्रवाई के विरोध में लोहागल के लोगों ने बुधवार को आरटीडीसी होटल में आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ से मिले और न्याय की गुहार लगाई। लोगों ने आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ को बताया कि हम सभी लोहागल में रोटी फेक्ट्री के आगे निवास करने वाले है। एक दिन पहले एडीए ने बिना नोटिस दिए उनके मकान तोड़ने की कार्रवाई कर दी, एडीए की ओर से मकान तोड़ने की हुई कार्रवाई से हम सभी लोगों में रोष है। पीड़ित महिला व पुरुषों ने बताया कि मकान तोड़ने से सभी परिवार बेघर हो गए, जो यहां बरसों से निवास कर रहे थे। लोगों ने जल्द उनके हित के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। राठोड ने लोगों की पीड़ा गंभीरता के सुनी। लोगों की फरियाद सुनने के बाद आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि उनके साथ किसी भी तरह से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ब्लॉक सचिव रवि सैनी, भगवान भाटी, पतासी देवी, विनोद सिंह, रुकमा देवी, पिंटू नाथ आदि लोगों ने राठोड को अपनी पीड़ा बताई।