Dark Mode
हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार का दूसरा सीज़न जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार का दूसरा सीज़न जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा

नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली के शो हीरामंडी : द डायमंड बाजार का दूसरा सीजन जल्द दस्तक दे सकता है। इसका पहला सीजन एक महीने पहले ही इस ओटीटी मंच पर रिलीज हुआ था और अब नेटफ्लिक्स और भंसाली दोनों ने दूसरे सीजन की घोषणा की है।
शो के पहले सीजन में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिती राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा और शर्मिन सेगल ने मुख्य भूमिका निभाई है। भंसाली ने हीरामंडी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना पहला कदम रखा और पहले सीजन की सफलता के प्रति आभार जताया।

फिल्मनिर्माता ने एक बयान में कहा, हीरामंडी : द डायमंड बाजार को मिले प्यार और समर्थन से मैं बहुत खुश हूं। यह देखकर खुशी हुई कि यह सीरीज दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आ रही है और मुझे नेटफ्लिक्स से बेहतर साझेदार नहीं मिल सकता। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम दूसरे सीजन के साथ लौटेंगे।

नेटफ्लिक्स इंडिया की कॉन्टेंट उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा, संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी : द डायमंड बाजार के साथ जादू किया है। दुनियाभर में इस सीरीज को देखने वालों को इससे प्यार हो चुका है। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम जल्द ही दूसरे सीजन के साथ लौटेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!