Dark Mode
'सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के तमाचे ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया' : पीएम मोदी

'सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के तमाचे ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया' : पीएम मोदी

पलामू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (4 मई) को झारखंड के पलामू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के तमाचे ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था. कांग्रेस को निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी. मगर आज पाकिस्तान दुनियाभर में जाकर हो रहा है. वह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है.

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं. 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी. उन्होंने कहा कि आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था. आपके एक वोट ने BJP-NDA की सरकार बनाई. आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है.

आपके एक वोट की ताकत से जमीन में गाड़ा आर्टिकल-370: पीएम मोदी

पलामू की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में आर्टिकल-370 की दीवार को जमीन में गाड़ दिया गया. हमारे झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और आंध्र प्रदेश में, पशुपति से लेकर तिरुपति तक नक्सलवाद, आतंकवाद फैला कर यहां की धरती को लहूलुहान कर देता था. उन्होंने कहा कि आपके एक वोट ने कितनी ही माताओं की आस पूरी की और इस धरती को नक्सलवादी आतंकवाद से मुक्ति दिला दी.

दुनियाभर में जाकर हो रहा पाकिस्तान: पीएम मोदी

पाकिस्तान और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जाकर रोती थी, लेकिन आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है. उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को पीएम बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं. लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है. पूरा हिंदुस्तान कह रहा है - मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार.

'नया भारत घर में घुसकर मारता है'

पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के तमाचे ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था. हर महीने सेना के जवानों के शव तिरंगे में लिपट कर आते थे.आज वो स्थिति नहीं है. कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जा कर रोती थी. आज पाकिस्तान दुनिया भर में जाकर रो रहा है, बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है. उन्होंने कहा कि नया भारत डोजियर नहीं भेजता है, घर में घुसकर मारता है.

25 वर्षों में एक भी घोटाले का आरोप नहीं: पीएम मोदी

देशवासियों के प्रति अपने समर्पण को लेकर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपके आशीर्वाद से सीएम और पीएम के रूप में देशवासियों की सेवा करते हुए मुझे अब 25 साल हो जाएंगे. इन 25 वर्षों में आपके आशीर्वाद से मोदी पर एक पैसे के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा है. उन्होंने कहा कि मैं आज भी पद, प्रतिष्ठा, सुख-समृद्धि से दूर आज भी वैसा ही हूं, जैसा आपने मुझे यहां भेजा था. मोदी मौज नहीं, मिशन के लिए पैदा हुआ है.

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!