Dark Mode
जयपुर की ज्वेलरी शॉप में 18 सेकेंड में चोरी, VIDEO

जयपुर की ज्वेलरी शॉप में 18 सेकेंड में चोरी, VIDEO

महिलाएं अंगूठियां मुंह में छिपाकर हुई फरार, कस्टमर बनकर आई थीं


जयपुर . जयपुर में दो महिला चोर ने ज्वेलर शॉप में चोरी की वारदात की। कस्टर बनकर आई महिला चोरों ने महज 18 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। चुराई अंगूठियों को मुंह में छिपाकर फरार हो गई। शॉप में लगे CCTV फुटेज में महिला चोर गैंग की करतूत कैद मिली। महेश नगर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों महिला चोरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया- महेश नगर की रहने वाली गीता सोनी (40) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महेश नगर 60 फीट रोड पर उनकी ध्रुव ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। 22 अगस्त को दोपहर में शॉप पर बैठी थी। करीब 2:30 बजे कस्टमर बनाकर दो महिलाएं आईं। गोल्ड की अंगूठी खरीदने के लिए अलग-अलग पेटर्न दिखाने के लिए कहा। ज्वेलर गीता सोनी ने बताया- नए पेटर्न निकालने के लिए काउंटर के नीचे रखी अंगूठियां का बॉक्स निकाला था। आंखों के सामने ही दोनों महिला चोरों ने अंगूठियां चोरी कर ली। उसके शॉप से निकलते ही अंगूठियों की काउटिंग करने पर दो कम मिली। चोरी का शक पर शॉप लॉक कर आस-पास की गलियों में भी उन्हें ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं चला। गली के कोने पर स्थित दुकान के बाहर लगे CCTV फुटेज में भी वह तेजी से पैदल जाते दिखाई दे रही है। CCTV फुटेज में कैद मिली करतूत शॉप में लगे CCTV फुटेज को खंगालने दोनों चोर महिलाओं की करतूत कैद मिली। नजर बचाने के दौरान दोनों महिलाएं चुराई हुई अंगूठियों को मुंह में रखते दिखाई दे रही है। महज 18 सेकेंड में दोनों महिलाओं ने अपने-अपने मुंह में दोनों अंगूठी रख ली। चोरी का पता चलने पर पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस फुटेज के आधार पर महिला चोर गैंग की तलाश कर रही है। हेड कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि शॉप ऑनर की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। CCTV फुटेज के आधार पर दोनों महिला चोर की तलाश शुरू कर दी है। दोनों महिला चोरों के आने-जाने के रूट भी चेक किए जा रहे है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!