Dark Mode
जयपुर में चोरी की बाइक फिसलने से चोर की मौत

जयपुर में चोरी की बाइक फिसलने से चोर की मौत

लोगों को देख बाइक लेकर मौके से भाग रहा था बदमाश


जयपुर . जयपुर में चोरी की बाइक फिसलने से चोर की मौत हो गई। वहीं, साथी गंभीर घायल हो गया। घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे रामनगरिया थाना इलाके में चैनपुरा गांव की है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को जेएनयू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया- आज सुबह रामनगरिया थाना इलाके में स्थित मैन रोड के पास चैनपुरा गांव से दो चोर बाइक चोरी कर के भाग रहे थे। सुबह करीब 4 बजे लोगों के जागने से दोनों बदमाश बाइक लेकर मौके से भागने लगे। इसी दौरान गांव के कुछ दूरी पर बाइक फिसली। एक चोर मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी घायल हो गया। इसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। मृतक की पहचान (23) मदन बावरिया के रूप में हुई हैं। मदन बानसूर अलवर का रहने वाला है। आरोपी जयपुर में चोरी की वारदात किया करता था।

मृतक के साथ जो युवक घायल मिला है। उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, मृतक के परिजनों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

मृतक आदतन वाहन चोर

रामनगरिया थाना पुलिस ने बताया- मृतक आदतन वाहन चोर हैं इस के लिए खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। मृतक मदन जयपुर में अलग-अलग जगह से वाहन चोरी करता और उसे अन्य जिलों में बेच देता था। मदन बावरिया के खिलाफ जयपुर-अलवर सहित कई जिलों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!