Dark Mode
Telangana में चोर ने दुकान से चुराए 20 किलोग्राम टमाटर

Telangana में चोर ने दुकान से चुराए 20 किलोग्राम टमाटर

हैदराबाद। देश भर में टमाटर की कीमतें आसमान छूने के बीच तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में एक दुकान से लगभग 20 किलोग्राम टमाटरों की कथित चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने 6 जुलाई को यह जानकारी दी। शहर के हिसाब से खुदरा बाजार में टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पुलिस ने बताया कि यह घटना दोर्नाकल मंडल में पांच जुलाई की रात को हुई। सब्जी विक्रेता ने कहा कि उसकी दुकान में दो बक्सों में रखे 20 किलोग्राम वजन वाले टमाटर और लगभग 35 किलोग्राम वजन वाली चार अन्य सब्जियां कुछ अज्ञात व्यक्ति ले गए। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। गौरतलब है कि कई राज्यों में टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ रहे हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!