Dark Mode
बीकानेर में चोर सक्रिय

बीकानेर में चोर सक्रिय

बीकानेर. बीकानेर में शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक अभी अज्ञात चोर सक्रिय है।शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में गुरुवार को 90 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। घड़सीसर में रहने वाले विवेक कुमार बोरडा ने इस आशय की रिपोर्ट थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी दाऊजी रोड पर दुकान है। आरोप लगाया है कि गत 18 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ उसमें रखे 90 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वहीं जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के एक घर में सेंध लगा चोर गहनों के साथ नगदी ले उड़े। इस आशय की रिपोर्ट अपना घर आश्रम के पीछे बाइपास चौराहा क्षेत्र निवासी उम्मेदाराम जाट पुत्र फूसाराम ने थाने में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक गत 15 अक्टूबर की रात को उसके घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर गहनों व 45 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!