Dark Mode
सोने की चेन में मामले में तीसरी महिला चोर गिरफ्तार

सोने की चेन में मामले में तीसरी महिला चोर गिरफ्तार

रतनगढ़। रोडवेज बस स्टैंड पर गत दिनों एक साथ चार महिलाओं की गले में पहनी सोने की चेन तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीसरी भगोड़ी महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। सी आई दिलीपसिंह ने बताया कि तीसरी महिला चोर मौसमा पत्नी दलीप बावरी उम्र 27 साल निवासी भौलियों की ढाणी, सिंथल पुलिस थाना गुढा जिला झुन्झुनू की है। सक्षम न्यायालय में पेश कर दो दिन का रिमाण्ड लिया गया है। घटनाक्रम के अनुसार स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर चार दिन पूर्व चार महिलाओं की गले से सोने की चैन एक साथ तीन महिला चोरों ने तोड़ ली। इस दौरान पीड़ित महिलाओं ने शोर शराबा किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने दो महिला चोरों को पकड़ लिया लेकिन एक महिला चोर भागने में सफल हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों ने दोनों महिला चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि ये तीन महिलाएं थीं लेकिन इनमें से एक महिला भाग गई। हमने शोर मचाया तो लोगों ने दो को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने आप को नांगलोई दिल्ली की होना बताया। पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं ने चैन तोड़ने के बाद उक्त भागने वाली महिला को दे दी और वह भाग गई। पुलिस ने उसके पीछे दो टीमें भेजी, पुलिस टीम ने लूणकरणसर से गिरफ्तार किया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!