Dark Mode
नाबालिग से शादी के लिए तेजाब डालने की धमकी, नाबालिग सहित दो बेटियों की मां ने कराई एफआईआर

नाबालिग से शादी के लिए तेजाब डालने की धमकी, नाबालिग सहित दो बेटियों की मां ने कराई एफआईआर

जयपुर. जयपुर में नाहरगढ़ थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ उसकी दो बेटियों को प्रताड़ित करने और तेजाब डालने की धमकी देने का मामला दर्ज किया हैं। महिला ने नाहरगढ़ थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसकी दो बेटियां हैं जिस में एक नाबालिग हैं। परिचित जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू डगोरिया ने दोनों बेटियों की शादी उसके परिचित सुमित सारवान व अमित से कराने का दबाब बनाया। वहीं, महिला ने एक बेटी नाबालिग होने के कारण अभी शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद से जितेन्द्र उर्फ जीतू, सुमित व अमित दोनों लड़कियों का पीछा करने और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब बेटियों ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने बेटी सहित मां को भी धमकाने लगे। कहा- दोनों लड़कियों को समाज में इतना बदनाम कर देंगे की कोई इन से शादी नहीं करेगा। तेरी बेटियों पर तेजाब डाल कर उन्हें बदसूरत कर देंगे। नाहरगढ़ सीआई देवेन्द्र ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,354D,384, IPC व 11/12 POCSO ACT में मामला दर्ज कर लिया गया हैं। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई शिकायत पर जांच की जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

चैटिंग का वीडियो वायरल करने की दी धमकी
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के डर से दोनों बेटियों को घर में ही रखा हुआ हैं। जिससे की उनके साथ ये बदमाश कुछ गलत ना कर दें। बदमाशों ने 28 मार्च 2023 को अमित सारवान ने वॉट्सअप पर एक वीडियो भेजा जिस पर अमित सारवान ने इंस्ट्राग्राम से की गई चैट का वीडियों बनाकर मुझे भेजा। जिसमें मेरी बेटियों के बारे में अश्लील चैट की हुई थी व महिला को धमकी दी गई की दोनों बेटियों की शादी अगर नहीं कराई गई तो वह यह चैट वायरल कर देंगे। आरोपियों ने कई लोगों को चैट भेजी भी हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!