Dark Mode
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अभियान में, टेंग्नौपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास कम से कम तीन आग्नेयास्त्र और बम बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के दो सक्रिय सदस्यों को जबरन वसूली गतिविधियों में उनकी कथित संलिप्तता के लिए शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के उरीपोक खोइसनम लेइकाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के सेकमई में भी किराए के एक घर से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।


उसने बताया कि एक अलग अभियान में, सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को टेंग्नौपाल जिले के टी मिनौ गांव के पास दो व्यक्तियों से एक एके 56 राइफल और एक इंसास राइफल, छह आईईडी और दो हथगोले सहित तीन अत्याधुनिक आग्नेयास्त्र बरामद किए। मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-ज़ो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और हज़ारों लोग बेघर हो गए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफ़ा देने के बाद केंद्र ने 13 फ़रवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। राज्य विधानसभा, जिसका कार्यकाल 2027 तक है, को निलंबित कर दिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!