हत्या के तीन आरोपियों को 48 घंटों में किया गिरफ्तार
टोंक । जिले के पुलिस थाना पीपलू के ग्राम कुरेडी में विगत दिनों खेत में बकरियां चरने चली जाने के मामूली विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वारदात के 48 घंटों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पीपलू थाने में दर्ज हत्या के प्रकरण की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक भवानी सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी पीपलू इन्दु लोदी के निर्देशानुसार थानाधिकारी पीपलू प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पीपलू थाने के सउनि जगमोहन सिंह, हैड कानि. कैलाश, जयनारायण, कानि. गोरधन, जितेन्द्र, राकेश, सुरेश कुमार एवं नवदीप को शामिल कर गहनता से पूछताछ एवं वैज्ञानिक तरीकों से अनुसंधान कर मात्र 48 घण्टे में आरोपीगण पोलूराम मीणा पुत्र किसना मीणा (51) वर्ष, पप्पू लाल मीणा पुत्र किसना मीणा (47) वर्ष एवं सियाराम मीणा पुत्र पोलूराम मीणा (22) वर्ष सभी निवासियान मीणों की ढाणी कुरेङी थाना पीपलूू को अलग-अलग स्थानों से पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों से प्रकरण में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। थानाधिकारी पीपलू प्रहलाद सहाय ने बताया कि 07 अप्रेल को मृतक रामलाल मीणा के पुत्र बिन्टू मीणा निवासी मीणों की ढाणी कुरेङी थाना पीपलू ने जेरे ईलाज सआदत अस्पताल टोंक में इस आशय की रिपोर्ट पेश की थी कि खेत में बकरियां चली जाने की बात को लेकर दोपहर 01 बजे करीब पोलूराम पुत्र किसना मीणा, सियाराम पुत्र पोलूराम मीणा, पप्पू पुत्र किसना मीणा आदि ने मेरे पिता रामलाल, मां भगवती, भाई लालूराम के साथ मारपीट कर दी, जिससे मेरे पिता रामलाल की मृत्यु हो गई। दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया था।