Dark Mode
जानलेवा हमले के तीन मुलजिम गिरफ्तार

जानलेवा हमले के तीन मुलजिम गिरफ्तार

बीकानेर। बीछवाल थाना इलाके के गांव पेमासर में सोमवार सुबह कातिलाना हमले की वारदात के तीन मुलजिमों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआई बीछवाल महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि  पारिवारिक रंजिश के चलते हुई झगड़ेबाजी की वारदात में बुजुर्ग पुरखाराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस  ने इस मामले में घायल बुजुर्ग के लडक़े नत्थुराम की रिपोर्ट पर पेमासर निवासी सायरा पत्नि पन्नाराम,सुखाराम और उसकी पत्नि मैना, किशनाराम पुत्र सुखाराम,प्रकाश पुत्र सुखराम और किशनाराम पुत्र तेजाराम को नामजद किया है। वारदात में शामिल तीन आरोपियों कानाराम पुत्र किशनाराम,सुखराम पुत्र किशनाराम और प्रकाश पुत्र सुखराम को हिरासत में लेकर बंद हवालात कर दिया है। इन्हे बुधवार सुबह न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!