Dark Mode
लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी, तीन बदमाश गिरफ्तार

लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी, तीन बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में हो रही नकबजनी (घर में घुसकर चोरी) की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ज्वेलरी सहित पूरा माल भी बरामद कर लिया है। डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि 23 मार्च को रामनगरिया थाना क्षेत्र में रात के समय बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई। लगातार दबिश देने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों पिन्टू जाटव (24) निवासी भरतपुर, विशाल बैरवा (20) निवासी जयपुर और राहुल कुमार (28) निवासी बूंदी को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पिन्टू जाटव और विशाल बैरवा के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!