तीन दिवसीय महर्षि बालीनाथ मेले का हुआ आगाज
लालसोट . मुख्यालय के मण्डावरी क्षेत्र में स्थित महर्षि बालीनाथ समाधी स्थल पर पूर्व संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल एवं चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने किया तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ जहां समाज के लोगों ने जितेंद्र गोठवाल को 51 मीटर का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया Iकार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री पुर्व खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित मंत्री परसादी लाल मीणा के पिछले वर्ष मेले के दौरान की गई घोषणाओं की याद दिलाई I कार्यक्रम में मदन लालावत, रामस्वरूप बैण्डवाल, बलराम बैरवा, राममनोहर बैरवा, जगमोहन मालिया, शयामलाल मीरवाल, हरिसिंह लोदवाल, मन्नालाल बगड़ी,रामखिलाड़ी चांदसेन, ताराचंद बैरवा, विजय सरपंच, लालाराम सरपंच, मेनदास गोठवाल एवं सैंकड़ों की तादात ग्रामीण जन मौजुद रहें।