Dark Mode
मध्य प्रदेश के दमोह में जमीन विवाद को लेकर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

मध्य प्रदेश के दमोह में जमीन विवाद को लेकर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जमीन विवाद के चलते सोमवार को सुबह कुछ लोगों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति, उसके बेटे और भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि यह घटना दमोह देहात (ग्रामीण) थाना क्षेत्र के बांसतारखेड़ा गांव में हुई।

अधिकारी ने बताया कि दो व्यक्तियों को गोली मार दी गई, जबकि एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला की यह मामला परिवार में जमीन विवाद का है। उनके अनुसार, आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान रमेश विश्वकर्मा, उसके बेटे उमेश विश्वकर्मा (23) और भतीजे रवि विश्वकर्मा के रुप में हुई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!