Dark Mode
तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत

बिहार के सीतामढ़ी जिले में बुधवार को तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों लड़कियों की पहचान आरती कुमारी (13), सुधा कुमारी (नौ) और नंदिनी कुमारी (आठ) के रूप में हुई है।जिला पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘‘बाजपट्टी थानाक्षेत्र के कंचनपुर इलाके में लड़किया बुधवार को तलाब में नहाने गयी थीं तभी यह घटना हो गयी।’’ पुलिस के अनुसार संदेह है कि लड़कियों का संतुलन बिगड़ गया और वे तालाब में डूब गयीं।मौके पर पहुंची पुलिस तीनों लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू की गयी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!