Dark Mode
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में तीन सौ उपचारित

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में तीन सौ उपचारित

जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर एवं एस एस जी पारीक कालेज एवं सम्बद्ध शिक्षण संस्था प्रबंध-कारिणी समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को नाहरगढ़ रोड स्थित पारीक पाठशाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।
आयोजक लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि शिविर में तीन सौ से अधिक रोगियों ने निःशुल्क परामर्श तथा ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी की जांच सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में दवाइयां भी बांटी गई। शिविर में जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जरी, नाक-कान गला रोग विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु एवं बालरोग विशेषज्ञ तथा दंत रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं प्रदान की। उद्घाटन पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक ने किया। इस अवसर पर ज्योति खंडेलवाल, बुद्धिप्रकाश पारीक, गौरव पारीक, वीरेंद्र पारीक, श्याम पारीक, विनोद त्रिवेदी तथा वैभव पारीक भी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!