Dark Mode
सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत

सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत

राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। थानाधिकारी सुभाष बिजारणियां ने बताया सरदापुरा में एलएनटी कंपनी की ओर से सीवरेज के टैंक की सफाई करवाई जा रही थी। सीवरेज टैंक की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया, “एक मजदूर 20 फुट गहरे टैंक में नीचे उतरकर सफाई कर रहा था। इस दौरान वह बेहोश हो गया। उसके दो साथी बचाने के लिए अंदर गए, लेकिन वे भी बेहोश हो गए।” उन्होंने बताया कि तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सज्जन कुमार (40), राजेश ऊर्फ महेन्द्र (38) और मुकेश (33) के रूप में की गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!