Dark Mode
नशीली दवाइयों का पाउडर बना बाड़मेर सप्लाई करने आए हरियाणा के तीन बदमाश गिरफ्तार

नशीली दवाइयों का पाउडर बना बाड़मेर सप्लाई करने आए हरियाणा के तीन बदमाश गिरफ्तार

बाड़मेर। अवैध नशीली दवाइयों को पीस कर चुरा पाउडर बना बाड़मेर सप्लाई करने हरियाणा से कार में आये तीन बदमाशों को डीएसटी व थाना नागाणा पुलिस की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने 25 किलो 724 ग्राम पिसा हुआ नशीली दवाइयों का पाउडर बरामद किया है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि आरोपी गोविंद दत्त पुत्र गजेंद्र निवासी थाना पीलूखेडा जिला जींद हरियाणा एवं सुनील कुमार पुत्र दौलत राम व प्रवीण कुमार पुत्र ईश्वर चंद्र निवासी थाना असंध जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध थाना नागाणा में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान कोतवाली पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
एसपी मीना ने बताया कि शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में अवैध नशीली दवाइयों का पिसा हुआ पाउडर लेकर तीन युवक बालोतरा की ओर से बाड़मेर आ रहे है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम बोस व सीओ रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में एसएचओ जमील खान मय टीम व डीएसटी के एएसआई अमीन खान मय टीम द्वारा कवास माडपुरा फाटक पर नाकाबंदी की गई।
इसी दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकवाया और तलाशी ली। तलाशी में कार में बैठे गोविंद दत्त, सुनील कुमार व प्रवीण कुमार के पास से कुल 25 किलो 724 ग्राम नशीली गोलियों का पाउडर बरामद किया गया। इस पर कार व पाउडर जप्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!