Dark Mode
आज लग्जरी एयरलाइन भरने वाली हैं अंतिम उड़ान

आज लग्जरी एयरलाइन भरने वाली हैं अंतिम उड़ान

फुल सर्विस एयरलाइन विस्तारा अब इतिहास के पन्नों में सिमटने वाली है। सोमवार को विस्तारा एयरलाइन अपनी अंतिम उड़ान पर रवाना होगी। मंगलवार से एयरलाइन एयर इंडिया समूह का हिस्सा होगी। दोनों एयरलाइन का विलय औपचारिक रुप से 12 नवंबर को होगा। इसके बाद भारतीय एयरलाइन कारोबार में फुल सर्विस एयरलाइन सिर्फ एक होगी। बता दें कि अबतक विस्तारा एयरलाइन का संचालन संयुक्त रुप से टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस करेंगे। एयर इंडिया के अलावा सिंगापुर एयरलाइन की विस्तारा में 25.1 फीसदी की हिस्सेदारी है। दोनों एयरलाइनों के एक होने से यात्रियों को अपने यात्रा अनुभव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विस्तारा का विलय भारत के विमानन उद्योग में विदेशी वाहकों के साथ संयुक्त उद्यमों के युग का अंत है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!