Dark Mode
विधार्थियों को बताये सफलता के मूल मंत्र, किया मार्गदर्शन

विधार्थियों को बताये सफलता के मूल मंत्र, किया मार्गदर्शन

कोटपूतली. यहाँ के राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविधालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एमए पूर्वाद्र्ध व उतराद्र्ध के नियमित विधार्थियों के लिए प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति समर्पित रहकर समय प्रबंधन से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विधार्थियों को सफलता के विभिन्न मूल मंत्र बताये। विभागाध्यक्ष डॉ. पी.सी. जाट ने विधार्थियों को राजस्थान विश्वविधालय द्वारा नियमित राजनीति विज्ञान विषय के पाठ्यक्रम की पुस्तकें एवं संदर्भ ग्रंथ, परीक्षा प्रणाली व विषय में रोजगार की सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला। सह आचार्य देशराज यादव ने विभाग द्वारा करवाये जा रहे शोध कार्यो, नेट व जेआरएफ परीक्षा की तैयारी की जानकारी दी। छात्रा ज्योति यादव ने सिविल सेवा की तैयारी व छात्रा ममता सैनी ने नेट जेआरएफ परीक्षा के सम्बंध में जानकारी दी। संचालन देशराज यादव ने किया। अशोक छाछिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
 
आमुखीकरण कार्यक्रम से विधार्थियों का किया मार्गदर्शन :- महाविधालय में भौतिक शास्त्र के एमएससी पूर्वाद्र्ध एवं उतराद्र्ध के नियमित विधार्थियों के लिए आयोजित किये गये आमुखीकरण कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने विधार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत और समय प्रबंधन के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष संतोष कुमार ने विधार्थियों को विश्वविधालय द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम से अवगत कराते हुए पाठ्य पुस्तकों, अध्ययन सामग्री व परीक्षा पैटर्न की जानकारी देते हुए प्रश्र पत्रों को समयावधि में हल करने व पाठ्य सामग्री आधारित संभावित प्रश्रों के उत्तर लिखने का तरीका समझाया। साथ ही स्नातकोत्तर पश्चात रोजगार के विभिन्न अवसरो व विभिन्न फैलोशिप की जानकारी दी। रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अनुभा गुप्ता ने विधार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान प्राप्ति हेतु प्रेरित किया। संचालन छात्रा प्रियंका यादव ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!